बदायूं, जनवरी 28 -- बदायूं। मदर एथीना स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए गुडलक पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य पेश किया। इसके अलावा सामूहिक गान एवं विभिन्न मनोरंजक खेल हुये। प्रधानाचार्य पवित्रा यादव ने विद्यर्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए सफलता का मंत्र दिया एवं शुभकामनायें दी। निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि मेहनत से तैयारी करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...