फ्लोरिडा, मई 2 -- डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान उन्होंने अमेरिका की मुस्लिम सांसद इल्हान उमर के बोलने के तरीके (एक्सेंट) की अजीबोगरीब नकल उतारी। इस वाकये के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इतना ही नहीं, ट्रंप ने एक बार फिर इल्हान उमर पर अपने भाई से शादी करने का आरोप लगाया।उसने अपने भाई से शादी की..., ट्रंप का सनसनीखेज दावा भाषण के दौरान जब ट्रंप इल्हान ओमार का जिक्र कर रहे थे, तो उन्होंने उनकी नागरिकता और अमेरिका आने के तरीके पर सवाल उठाए। ट्रंप ने एक पुरानी और विवादित अफवाह को मंच से दोहराते हुए कहा: मुझे लगता है कि उसने अपने भाई से शादी की है, जो कि पूरी तरह से गैरकानूनी है। हालांकि, सच कहूं तो यह एक प्यारी जोड़ी है, लेकिन यह थोड़ा सा गैरकानूनी है।मंच से की मिम...