सीवान, मई 27 -- गुठनी,एक संवाददाता। जिले से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की बस सेवाओं में यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अधिकतर निजी बसों में एक ही चालक के सहारे सैकड़ों किलोमीटर तक लगातार बस चलाई जा रही है। जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। यात्रियों का कहना है कि चालक थकान और नींद के बावजूद मजबूरी में वाहन चलाते हैं, लेकिन इस गंभीर समस्या पर न तो स्थानीय प्रशासन ध्यान दे रहा है। और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- 15 घंटे तक स्टेयरिंग संभाल रहे चालक, हादसे का बढ़ा खतरास्थानीय बस सेवाओं की स्थिति स्थानीय लोगों के अनुसार गुठनी होकर बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के लिए रोजाना दर्जनों लंबी दूरी की बसें गुजरती हैं। नियम के अनुसार लंबी दूरी की बसों में दो चालकों की व्यवस्था होनी चाहिए।...