सीवान, अप्रैल 30 -- गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे नया सवेरा अभियान के तहत पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 11 नर्तकियों तथा दो ऑर्केस्ट्रा संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अभियान के तहत कर्मा बाबा, डरैला बाजार, भुलौली, खिरौली, सेलौर बाजार एवं गुठनी नहर क्षेत्र में पुलिस टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। पुलिस छापेमारी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि 'नया सवेरा अभियान' का उद्देश्य मानव व्यापार, बाल श्रम, रेड लाइट गतिविधियों एवं अवैध ऑर्केस्ट्रा संचालन पर रोक लगाना है। साथ ही, पीड़ितों के मुक्ति, पुनर्वास और पुनर्स्थापन की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.