सीवान, मार्च 10 -- गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुरमौली गांव में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियो में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका कुर्मौली गांव निवासी अनिल यादव की पत्नी सोनाली देवी (22) वर्ष थी। हालांकि मौत किन कारणों से हुआ है। इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई संतोष कुमार एसआई सुरेन्द्र पासवान ने आसपास के लोग से जानकारी लिया। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया ससुराल पक्ष के लोगो का न रहना, मायके वालों को सूचना ना देना, बिना बताए घर छोड़कर भागने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही घटना की सूचना मायके वालों को फोन पर मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने शव की शिनाख्त किया। इस संबंध ...