सीवान, जून 22 -- गुठनी, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के अधिकतर मुख्य मार्गों के किनारे झुग्गी बस्तियां बसी हुई हैं। जहां सैकड़ों परिवार अस्थायी आश्रयों में जीवन यापन कर रहे हैं। इन बस्तियों में रहने वाले लोगों के पास स्थायी आवास की सुविधा नहीं है। जिसके कारण वे सड़क किनारे प्लास्टिक, तिरपाल और बांस के सहारे झोपड़ियां बनाकर रहने को मजबूर हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और छोटे बच्चे शामिल हैं। यह भी पढ़ें- जिले में 25 से अधिक है झुग्गियां, 15 हजार की आबादी झेल रही परेशानी बुनियादी सुविधाओं की कमी झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। बरसात के मौसम में इन बस्तियों की स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क किनारे बने अस्थायी ठिकानों में पा...