सीवान, जून 13 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड की सभी 07 में गठित पैक्स इकाई एवं व्यापार मंडल को गेहूं खरीद के लिए सरकार ने अधिकार दिया है।

सरकारी अधिकार की जानकारी बावजूद, अभी तक सिर्फ चिताखाल पैक्स इकाई पर महज पांच सौ अस्सी क्विंटल ही गेहूं की खरीद की गयी है। सरकार ने बड़ी उम्मीद के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर पर पैक्स इकाइयों को गठित किया था, ताकि किसान सीधे तौर पर सरकार से जुड़कर अपने अनाज की बिक्री कर समय पर खेती कर उत्पादन को बढ़ावा देंगे। फिर भी, किसान मायूस नजर आ रहे हैं। समर्थन मूल्य 2585 रुपए तय किया गया है। बाजार में निजी साहूकार 2650 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल तक गेहूं की खरीद कर रहे हैं। खरीफ फसल में भी अधिकतर किसानों ने अपना धान निजी साहूकार को ही बेचा था, इसको लेकर सरकार ने गांव-गांव में जाग...