सीवान, जून 20 -- गुठनी, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से11 माह से मानदेय भुगतान नहीं होने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। आशा कार्यकर्ता रीता देवी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। यह भी पढ़ें- बकाया भुगतान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का धरनाआंदोलन की चेतावनी आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शब्बीर अख्तर एवं बीडीओ नवनीत नमन को सामूहिक ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की गई थी। साथ ही भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं होने पर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने कहा ...