सीवान, जून 11 -- गुठनी: पूर्व के विवाद और प्रेम प्रसंग बनी महिला के हत्या का कारण : मृतका के बेटे के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू : पुलिस ने प्राथमिकी आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार : आरोपी के पत्नी को लेकर भगाने का मामला आ रहा है सामने फोटो कैप्शन गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के वजिदही गांव स्थिति बंद पड़े चिमनी के गहरे गड्ढे से महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान गोपालगंज जिले के मीरगंज गांव निवासी नजमा खातून (55) वर्ष के रूप में हुई थी। घटना के बाद पुलिस हत्या या मौत मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया था। हालांकि पुलिस ने शव को अज्ञात मानकर ही जांच शुरू किया। लेकिन मृतका के पतोहू रूबी खातून ने शव की शिनाख्त कर दी। घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा हो रही थी कि आखिर महिला की हत्या ईंट पत्थर से कूचलकर त...