नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- महाराष्ट्र के FDA यानी खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण चीफ तुकाराम मुंढे ने अभिनेताओं को नोटिस भेजे जाने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि दो चेहरे नहीं रखने चाहिए और अगर कोई चीज अच्छी है, तो उसका विज्ञापन करने वाले को भी इस्तेमाल करना चाहिए। अगस्त में FDA ने शाहरूख खान, अजय देवगन को नोटिस भेजा था। एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में पहुंचे तुकराम मुंढे ने कहा कि दो चेहरे रखने वालों से उन्हें परेशानी होती है। FDA अधिकारी ने कहा, 'मुझे चापलूस होना पसंद नहीं है। मुझे चापलूसी पसंद नहीं है। दोहरी सोच, दो चेहरे रखना मुझे पसंद नहीं है। और ये क्यों पसंद नहीं है? मुझे ऐसा चरित्र ही नहीं पसंद। आप जो करते हैं, कहते और जिस तरह से काम करते हैं, अगर आप इसे लेकर ईमानदार नहीं रहेंगे तो इसका मतलब है कि आप वास्तविक व्यक्ति नहीं हैं। ...