मिर्जापुर, अगस्त 28 -- मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के रेहड़ा चुंगी के पास गुटखा थूकने से टोकने पर कार सवारों ने युवक की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक बाइक सवार युवक कार के बगल से गुजरते समय सवार लोगों को गुटखा थूकने से मना किया। इसी बात से नाराज होकर कार चालक ने वाहन को रोका और कार से उतरे लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...