गुटखा खाने के दौरान दो बाइक टकराई, पांच घायल
भागलपुर, मई 14 -- पिपरा से प्रविंद कुमार की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के पिपरा-सुपौल मुख्य मार्ग में कटैया थुमहा के बीच दो मोटरसाइकल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की है। जानकारी के अनुसार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की पथरा गोरधेय पंचायत के जागूर वार्ड 11 निवासी पिंटू दास अपनी पत्नी व पांच साल के बच्चे के साथ कटैया से अपने घर जा रहे थे। वहीं त्रिवेणीगंज नगर पंचायत के लालपट्टी निवासी हरेराम पंडित अपने रिश्तेदार के एक महिला को लेकर सुपौल कोर्ट जा रहे थे। यह भी पढ़ें- गुटखा खाने के दौरान दो बाइक टकराई, पांच घायल जैसे ही वह कटैया के पास पहुंचे कि बाइकचालक पिंटू दास चलती बाइक पर गुटखा फाड़कर खाने लगे। इस क्रम में उन्होंने संतुलन खो दिया और दोनों मोटरसाइकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.