फतेहपुर, फरवरी 28 -- खागा। कोतवाली थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर में गुटखा के पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। क्षेत्र भ्रमण कर रहे हल्का इंचार्ज सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे गांव वासुदेवपुर में गुटखा खाने के पैसे को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला किया और जमकर गाली गलौज की। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। साथ ही एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। हल्का इंचार्ज दिग्वेंद्र सौरभ ने एक पक्ष से अनिल कुमार, सुशील कुमार, भेरोप्रसाद और ममता देवी तथा दूसरे पक्ष से सुरेन्द्...