हल्द्वानी, दिसम्बर 9 -- हल्द्वानी। टीपी नगर चौकी क्षेत्र में सोमवार रात एक गुटखा कारोबारी ने अपने तीन चार साथियों संग मिलकर एक युवक को बुरी तरह पीट दिया। मारपीट में युवक के शरीर में तीन जगह हड्डी टूट गई। पीड़ित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिवाजी कॉलोनी निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करता है। सोमवार की रात वह ड्यूटी से घर पहुंचा, तभी एक गुटखा कारोबारी ने फोन कर उसे बुला लिया। वहां चार लोग पहले से मौजूद थे। युवक कुछ समझ पाता इससे पहले ही चार पांच लोगों ने उसे गोदाम में खींचा और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। युवक लहूलुहान हो गया। उसके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। गंभीर अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि तीन जगह से हड्डी टूटी है। टीपीनगर चौकी प्र...