जौनपुर, मार्च 6 -- जौनपुर, संवाददाता। रंगों का पर्व होली बुधवार को परम्परागत रूप से पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से दोपहर बाद तक होली का हुड़दंग चलता रहा। लोग एक दूसरे को रंगों से सराबोर करते रहे। युवक युवतियों ने अलग अलग टोली बनाकर घर घर जाकर होली खेली। तत्पश्चात नहा धोकर लोग नए वस्त्र धारण कर अबीर की पोटली जेब में रखकर होली मिलने निकल पड़े।होली के दिन महिलाएं सुबह तड़के रसोई सम्भाल लीं। नौ बजे तक विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए। घर की बहुएं कीचेन में ही थी कि हाथों में पिचकारी और बाल्टी में रंग लेकर गांव की लड़कियों की टोली पहुंच गई। फिर क्या था, आंगन में जमकर होली का धमाल हुआ। रंग खेलने के बाद सभी को गुझिया, पापड़, चिप्स खिलाकर स्वागत किया गया। उधर युवाओं की टोली भी दरवाजे दरवाजे जा कर जो जहां जिस हालत में मिला उसे रंगों से सराबोर करते ...