कानपुर, मई 13 -- कानपुर। गुजैनी में संदिग्ध हालात में सीआरपीएफ जवान की पत्नी का शव मिला। मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आक्रोशित मायकेवालों का कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। साथ ही फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। बर्रा आठ एफ ब्लॉक निवासी दीपक कुमार सीआरपीएफ जवान हैं। 2019 को उनकी शादी संजय गांधी नगर में रहने वाली 30 वर्षीय मोनिका से शादी हुई थी। उनके दो बेटे युवी और बउआ है। वर्तमान में उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ में है। मोनिका की बड़ी बहन शिवांगी ने बताया कि बुधवार सुबह बहन के देवर अनुज ने फोन कर बहन की मौत होने की जानकारी दी। जब वह लोग बहन के ससुराल पहुंचे तो शव देखकर हत्या की आशंका हुई। आरोप है कि बहन के शरीर में चोट व गले में रस्सी कसने के निशान मिले। आशंका है कि मारपीट के बाद बहन की हत्या की गई। वहीं, भ...