कानपुर, जनवरी 15 -- - दिवस अधिकारी और थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश चकेरी। गुजैनी पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गुरुवार को थाने लाया गया चोरी का आरोपी होमगार्ड को धक्का देकर फरार हो गया। होमगार्ड उसे हवालात से निकालकर बाथरूम ले जा रहा था। इस लापरवाही पर महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र भेजा गया है। गुजैनी थाना क्षेत्र के गोपालपुरम सोसाइटी निवासी गौरव वर्मा की जरौली फेज-टू स्थित ज्वैलरी शॉप में 14 दिसंबर की देर रात को नकाबपोश युवकों ने शटर तोड़कर तीन किलो चांदी के जेवर पार कर दिए थे। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर 20 दिसंबर को गुजैनी गांव निवासी विशाल गुप्ता उर्फ मन्नू बिहारी और गुजैनी के मायापुरम कच्ची बस्ती निवासी करन को जेल भ...