नई दिल्ली, फरवरी 19 -- गुजिया के बिना होली का त्योहार अधूरा लगता है। चाहे जितने तरह के स्नैक्स बना के रख ले लेकिन गुजिया न केवल त्योहार को पूरा करती है बल्कि ये होली की परंपरा है।लेकिन गुजिया को बनाने में काफी सारी मेहनत और वक्त लग जाता है। अगर आप गुजिया बनाने के झंझट से बचने के लिए मार्केट से गुजिया खरीद लाती हैं तो ये हैक आपकी मदद कर सकता है। कंटेंट क्रिएटर ने इस कमाल के हैक को शेयर किया है जिसे एक बार ट्राई करना तो बनता है। अगर इस हैक को ट्राई करेंगी तो एक बार में कम से कम 6-7 गुजिया बनाकर रेडी कर लेंगी। सबसे खास बात इस ट्रिक को फॉलो करने के लिए किसी एक्स्ट्रा चीज की जरूरत नहीं होगी।एक बार में 6 से 7 गुजिया बनाने की ट्रिकये ट्रिक बहुत आसान है। बस गुजिया का आटा गूंथकर रख लें।अब लोई लेकर बड़ी सी रोटी बेल लें।तैयार रोटी के किनारों पर थोड़...