गुजरी बाजार किराया विवाद से निगम को भारी नुकसान
सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- सीतामढ़ी। नगर निगम के गुजरी बाजार में किराया निर्धारण और बढ़ोतरी को लेकर दुकानदारों और निगम प्रशासन के बीच पिछले तीन वर्षों से विवाद चल रहा है। इस विवाद के कारण, निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है और दुकानदारों पर बढ़ा हुआ किराया चुकाने का भारी बोझ पड़ रहा है। 2023 से अब तक गुजरी बाजार के दुकानदार किराया नहीं जमा कर रहे हैं, जिससे निगम के राजस्व संग्रह में भारी कमी आई है। तीन वर्ष पहले, नगर निगम प्रशासन ने गुजरी बाजार में दुकानों के किराये में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की थी। फ्रंट की दुकानों का किराया 20 रुपये प्रति वर्ग फीट और अंदर की दुकानों का किराया 15 रुपये प्रति वर्ग फीट निर्धारित किया गया था। इससे पूर्व, 2018 में यह किराया फ्रंट की दुकानों के लिए 10 रुपये और अंदर की दुकानों के लिए 6 रुपये था।बढ़े किराये को लेकर दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.