नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- गुजरात ATS ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस को वांछित एक फरार आरोपी को उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है, जो अमृतसर का रहने वाला है और ग्रेनेड तस्करी मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार, बिक्रमजीत सिंह को बनासकांठा के डीसा इलाके में एक ढाबे पर मजदूर के रूप में काम करते हुए पकड़ा गया। यह कार्रवाई गुजरात ATS और बनासकांठा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने पंजाब पुलिस के इनपुट पर संयुक्त रूप से की। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी आबिद जट्ट के साथ मिलकर ग्रेनेड सप्लाई और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश में शामिल था। वह पंजाब के बाहर रहकर युवाओं को इस संगठित नेटवर्क में शामिल करता था। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.