अहमदाबाद, जनवरी 24 -- पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन पर पिट लाइन मरम्मत कार्य के चलते गुजरात होकर आवाजाही करने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने यात्रियों को इस बदलाव से होने वाली असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्च के अंत तक पूरी तरह निरस्त रहेगी। वहीं बांद्रा टर्मिनस से आने वाली ट्रेन संख्या 22921 अब गोरखपुर के बजाय बलरामपुर में ही यात्रा समाप्त करेगी और वहीं से वापस चलेगी।यह ट्रेन मार्च के अंत तक रहेगी रद्द पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि ट्रेन संख्या 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 27 मार्च तक निरस्त रहेगी और वापसी में ट्रेन संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के नाम से जानी जाने वाली यह ट्र...