बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला निवासी युवक की गुजरात की एक कंपनी में हादसे के दौरान मौत हो गई। युवक पिछले तीन वर्ष से कंपनी में नौकरी कर रहा था। युवक की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया है। मृतक का शव समाचार भेजे जाने का गांव नहीं आ पाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरसेना थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां निवासी अशोक(30 वर्ष) पुत्र अमोलक गुजरात स्थित एक कंपनी में पिछले 3 साल से नौकरी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कंपनी में काम करते समय भारी समान उठाने दौरान लिफ्ट मशीन का हुक टूट गया। जिसके कारण समान का बोरा उसके ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत होने की सूचना मिलती ही परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.