गुजरात स्थापना दिवस मनाने को लेकर हुई बैठक
आजमगढ़, अप्रैल 29 -- रानी की सराय। कृषि महाविद्यालय कोटवां में मंगलवार को गुजरात राज्य स्थापना दिवस मनाने को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह ने की। गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा हुई। जिसमें गोद लिए गांवों में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही महाविद्यालय के छात्रों को नजदीक के मंदिर, ऐतिहासिक स्थल, मिल या कृषि संस्थान का भ्रमण कराया जाएगा। महाविद्यालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.