वडनगर, अक्टूबर 8 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुजरात के वडनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में दावा किया कि गुजरात सरकार ने राज्य से 3 लाख से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाला है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और कम्युनिस्टों पर बंगाल को बर्बाद करने और घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। शुभेंदु अधिकारी ने पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के नेतृत्व की सराहना की। इस मौके पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी राज्य के विकास में पीएम मोदी के योगदान की तारीफ की।TMC के शासन ने बंगाल को किया बर्बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पीएम मोदी के गृहनगर मेहसाणा के वडनगर में 'वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा' के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम अधिकारी ने कहा कि वामपंथी दलों और तृ...