हरिद्वार, अगस्त 8 -- हरिद्वार। सावन में गुजरात से वाल्मीकि समाज के 140 श्रद्धालुओं का जत्था हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए पहुंचा। महामंडलेश्वर खुर्शी पुरी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कहा कि समाज में भेदभाव समाप्त कर सभी को एकजुट होना चाहिए। आगामी कुंभ में वाल्मीकि और रविदास समाज के महामंडलेश्वर बनाए जाएंगे। इस अवसर पर स्वामी रामरतन गिरी, दवे नरेश, हीरा भाई, भरत भाई आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...