शामली, जनवरी 10 -- शामली। गुजरात से हथियारों की तस्करी कर आसपास के जिलों में सप्लाई करने वाले गैंग के 25 हजार के इनामी तस्कर को एसओजी और पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उससे 10 पिस्टल व 5 तमंचे बरामद किए हैं। इन हथियारों को गुजरात के अहमदाबाद में पनाह लेने वाला गैंग का सरगना खरीदकर कैराना भेजता था। यहां से हरियाणा और पश्चिमी जिलों में बेचे जाते थे। गैंग सरगना समेत चार फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं। आरोपी तस्कर झिंझाना में मोबाइल लूट में भी वांछित था। शनिवार को एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि कैराना-कांधला रोड पर जहानपुरा रजवाहा पटरी के पास से एसओजी और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान युवक याहिया निवासी निवासी मोहल्ला आलखुर्द कैराना को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.