गुमला, जून 1 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी धीरज बैगा गुजरात से घर लौटने के दौरान लापता हो गया है। घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है और परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा है। जानकारी के अनुसार धीरज बैग काम करने के उद्देश्य से गुजरात के मुंद्रा गया था। यह भी पढ़ें- अहमदाबाद जाने के दौरान युवक लापता, पत्नी ने थाना में लगाई गुहारघटना का विवरण उसके साथी दिनेश महतो ने बताया कि वहां पहुंचने के बाद उसका मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा था। इसके बाद 27 मई को सभी साथी अहमदाबाद से राउरकेला जाने के लिए हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12833) में सवार हुए। 28 मई की सुबह करीब 11 बजे ट्रेन महाराष्ट्र के भुसावल स्टेशन पर रुकी थी। इसी दौरान धीरज अचानक जनरल बोगी से दूसरी ओर चला गया। काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद...