छपरा, दिसम्बर 17 -- 7 इसुआपुर के निपनिया गांव में मृतक के रोते विलखते स्वजन। इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के निपनिया गांव के नंदकिशोर राय के 21 वर्षीय अविवाहित पुत्र राकेश कुमार का शव जैसे ही इसुआपुर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में पहुंचा कि गांव में मातम छा गया। मालूम हो कि पिछले 14 दिसंबर को राकेश की मौत गुजरात प्रांत के वलसाड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर हो गई थी । वह अपने घर आने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने गया था जहां धीमी गति से चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसल जाने से वह ट्रेन के नीचे गिर गया तथा कट कर उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार राकेश गुजरात प्रांत के सिलवासा में दो वर्षो से किसी निजी कंपनी में काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर स्वजन वलसाड रेलवे स्टेशन पहुंचे तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.