गुजरात से बिहार आने वाली तीन ट्रेन का लगेगा अतिरिक्त फेरा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उधना (गुजरात) से झंझारपुर और मधुबनी के बीच चलने वाली तीन ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 09047/09048 उधना-झंझारपुर ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे होंगे। ट्रेन उधना से चार और 11 अक्टूबर को तथा झंझारपुर से पांच और 12 अक्टूबर को चलेगी। इसी तरह 09045/09046 उधना-मधुबनी ट्रेन के भी दो अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन उधना से चार और 11 अक्टूबर को तथा मधुबनी से पांच और 12 अक्टूबर को चलेगी। वहीं 09151/09152 उधना-मधुबनी ट्रेन के चार अतिरिक्त फेरे होंगे। यह भी पढ़ें- त्योहार स्पेशल ट्रेनों का सीवान और देवरिया सदर स्टेशनों पर होगा अतिरिक्त ठहराव उधना से यह ट्रेन दो, सात, नौ और 14 अक्टूबर को चलेगी, जबकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.