आरा, अप्रैल 19 -- -परिजनों ने 16 अप्रैल को दर्ज कराई थी शिकायत भोजपुर। भोजपुर के उदवंतनगर थाने की पुलिस ने लापता एक नाबालिग लड़की को गुजरात से बरामद किया है। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। लड़की के परिजनों ने 16 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि 16 अप्रैल को लड़की के परिजनों ने लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, इसमें शामिल लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं। लड़का चौरी थाना क्षेत्र का निवासी है, जबकि लड़की बजहरुआ की रहने वाली बताई जाती है। पुलिस ने लड़की को बरामद कर उदवंतनगर थाना ले आई है। अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हि...