वडोदरा, मई 31 -- गुजरात पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वडोदरा शहर अध्यक्ष सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों लोगों पर कथित तौर पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अफसर बनकर 'आप' के आंतरिक विवाद के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप है। आरोपियों की पहचान 'आप' की वडोदरा शहर इकाई के अध्यक्ष अशोक ओझा और नितिन डोबरिया के रूप में हुई है। आणंद साइबर क्राइम थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एक FIR दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- सिर्फ नौटंकी करनी आती है; नीट पर केंद्र सरकार के किस फैसले पर भड़के केजरीवाल एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, 'आप' नेता दुर्गेश पाठक ने अपने सोशल मीडिया पर यह आरोप लगाया था कि गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, जो खुद को IB अफसर बता रहे हैं। 'आप' नेता के इन आरोप...