पाटन, जून 8 -- गुजरात के पाटन जिले में पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह 13 म्यूल बैंक खातों के जरिए देशभर में साइबर अपराध से जुड़े करीब 398.43 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन में शामिल था। इन खातों का संबंध विभिन्न राज्यों में दर्ज 228 साइबर ठगी की शिकायतों से पाया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई राज्य सरकार के "ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0" के तहत की। जांच के दौरान केंद्र सरकार के SAMANVAYA प्लेटफॉर्म और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCCRP) के डेटा का विश्लेषण किया गया। इसमें पाटन जिले के हरिज नागरिक सहकारी बैंक में खोले गए कुछ चालू खातों में संदिग्ध लेनदेन सामने आए। यह भी पढ़ें- रामलला के चढ़ावे में 7 करोड़ की चोरी का दावा, संजय सिंह ने भाजपा को कहा चंदा चोर जांच म...