नई दिल्ली, मार्च 28 -- गुजरात के कच्छ में करीब एक दशक बाद 'ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' (GIB) यानी सोनचिरैया पक्षी के एक चूजे का जन्म हुआ है। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को इस ऐतिहासिक सफलता की जानकारी दी और इसका श्रेय राज्यों के बीच समन्वित संरक्षण प्रयासों और एक नई संरक्षण तकनीक 'जंपस्टार्ट अप्रोच' को दिया। उन्होंने बताया कि यह भारत में अपनी तरह का पहला अंतर-राज्यीय अभियान है, जिसे गुजरात में सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इस चूजे के जन्म के बाद संरक्षण प्रजनन केंद्रों में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड यानी सोन चिरैया पक्षी की कुल संख्या बढ़कर 73 हो गई है। यह संख्या इस अत्यंत संकटग्रस्त प्रजाति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सरकार की योजना इन पक्षियों की संख्या बढ़ाकर इन्हें फिर से इनके प्राकृतिक आवास यानी ज...