आणंद, जनवरी 31 -- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने शुक्रवार को राज्य के ग्रामीण इलाकों को एक बड़ी सौगात देते हुए 'मुख्यमंत्री ग्रामोत्थान योजना' (MGY) की शुरुआत की और 2,666 गांवों में 663 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नए पंचायत कार्यालयों की डिजिटल तरीके से आधारशिला रखी। इस मौके पर आणंद जिले के भद्रन गांव में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि इन नए भवनों व तलाटी आवासों का निर्माण पूरा होने के बाद लोगों के लिए स्थानीय स्तर पर ही सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना आसान हो जाएगा। इस बारे में राज्य सरकार की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि, योजना के पहले चरण में 114 तालुका मुख्यालयों के अंतर्गत आने वाले गांवों को शामिल किया जाएगा, जबकि निकट भविष्य में इसका लक्ष्य 10,000 से ज्यादा आबादी वाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.