वडोदरा, जून 13 -- गुजरात के वडोदरा जिले में एक हाई-टेंशन ट्रांसमिशन टावर के गिरने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और इतने ही लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना नौ जून को उस समय हुई थी, जब छह कर्मचारी सरकारी कंपनी 'पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन' के एक टावर पर काम कर रहे थे। डभोई पुलिस थाने के जांच अधिकारी ने कहा, 'वडोदरा के डभोई तालुका में एक हाई-टेंशन ट्रांसमिशन टावर के गिरने से पश्चिम बंगाल के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।' उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का एक समूह किसी काम के लिए टावर पर चढ़ा था, तभी टावर का आधार अस्थिर हो गया और वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उस पर मौजूद सभी लोग भी नीचे गिर गए। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद सभी मजदूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचन...