गुजरात में 'ऑपरेशन गंगाजल', सरकार ने 2 IAS अफसरों को रिटायर किया; एक की तो 18 साल बची थी सर्विस
गांघीनगर, अक्टूबर 2 -- गुजरात सरकार ने गुरुवार को 'ऑपरेशन गंगाजल' के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दो अधिकारियों को अनिवार्य रूप से रिटायर कर दिया। इन अधिकारियों में के. राजेश और गौरव दहिया शामिल हैं। यह अभियान उन अधिकारियों के खिलाफ चलाया गया है जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, जिनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है या जिन्होंने गंभीर कदाचार किया है। 2011 बैच के अधिकारी राजेश पहले से ही सस्पेंड थे। उन्हें रिश्वतखोरी, जमीन के गैर-कानूनी आवंटन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से जुड़े मामलों में आपराधिक जांच और कार्यवाही के कारण रिटायर कर दिया गया। गांधीनगर में एडिशनल डेवलपमेंट कमिश्नर के तौर पर काम कर रहे 2010 बैच के अधिकारी दहिया को भी गलत व्यवहार के आरोपों की जांच और अनुशासनात्मक कार्यवाही के बाद अनिवार्य रूप से रिटायर कर दिया गया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.