अलीगढ़, अगस्त 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पिसावा के गांव बसेरा निवासी 22 वर्षीय रॉबिन पुत्र साहब सिंह की गुजरात में सिलेंडर फटने से मौत हो गई। रॉबिन गुजरात में नौकरी करता था। इस घटना से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, रॉबिन रात को सिलेंडर फटने से गंभीर रूप से झुलस गया था। उसके साथियों ने उसे तुरंत गुजरात के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 7 अगस्त 2026 को उसकी मृत्यु हो गई। साहब सिंह के दो बेटों में रॉबिन बड़ा था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। रॉबिन की मां कविता देवी ने बताया कि उनका बेटा बहुत होनहार था। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। इस दुख की घड़ी में सचिन कुमार, रोबिन कुमार, डॉ. हरवीर सिंह, कुशल पाल सिंह, अरविंद सिंह, राष्ट्रीय लोक दल नेता रॉबिन चौधरी, डब्बू म...