इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- बसरेहर। थाना क्षेत्र के नगला मनी निवासी युवक की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नगला मनी के रहने वाले रविन्द्र गुजरात के वापी क्षेत्र के डूंगरी फरिया में कमलेश के यहां रहकर ट्रांसपोर्ट पर लोडिंग-अनलोडिंग का काम कर रहा था। मृतक के छोटे भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि रविन्द्र 14 मार्च को गांव से गुजरात गया था। 29 मार्च की रात करीब 9 बजे मंजीत नाम के व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि मकान की छत गिरने से रविन्द्र घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 अप्रैल को कमलेश ने फोन पर रविन्द्र की मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मोहित और हरेंद्र 5 अप्रैल को कमलेश की ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पहुंचे। वहां...