अहमदाबाद, अप्रैल 21 -- गुजरात के दाहोद जिले के अभलोड गांव में एक शादी समारोह के दौरान बड़ी घटना हो गई। शादी का खाना खाने से 400 से अधिक लोग अचानक बीमार पड़ गए। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। कम से कम 150 लोगों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई लोग बेहोश हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए थे। भोजन करने के कुछ ही देर बाद लोगों को उल्टी, मतली, पेट दर्द और चक्कर जैसी समस्याएं होने लगीं। देखते ही देखते बीमारों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। स्थिति बिगड़ते ही स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कई मरीजों को नजदीकी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ का इलाज मौके पर ही किया गया। यह भी पढ़ें- राजकोट में 2500 कर...