बरेली, मार्च 26 -- गुजरात में प्रस्तावित सामान्य नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। आल इंडिया मुस्लिम जमात ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस पहल पर कड़ा ऐतराज जताया है। जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि यूसीसी सीधे तौर पर शरीयत में हस्तक्षेप है, जिसे मुसलमान स्वीकार नहीं करेंगे। मौलाना ने कहा कि गुजरात सरकार द्वारा विधानसभा में पेश मसौदे में कुछ ऐसे प्रावधान सामने आए हैं, जिनमें तलाक का अधिकार पुरुषों के साथ महिलाओं को देना, हलाला और इद्दत पर रोक, एक ही विवाह की अनुमति, दो बच्चों की सीमा और शादी का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन शामिल बताए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इन प्रावधानों का पालन न करने वालों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है। उनके अनुसार, ये सभी बातें कुरान और ह...