पीटीआई, जुलाई 4 -- Gujarat Weather Update: गुजरात में मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जूनागढ़ में शनिवार को 'बहुत तेज बारिश' दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। बीते 24 घंटे के दौरान जूनागढ़ में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हुआ जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आईएमडी की ओर से मछुआरों को 18 जुलाई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में रविवार को बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने बताया कि 'गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ में मानसून एक्टिव था। पिछले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र-कच्छ के जिलों विषशेषकर जूनागढ़ जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है।' यह भी पढ़ें- गुजरात ATS ने जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्धों को दबोचा, दो राज्यों से...