पालनपुर, मार्च 29 -- गुजरात के पालनपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भरोसे और दोस्ती को तार-तार करते हुए एक महिला की उसके ही मेड ने हत्या कर दी। मृतका की पहचान शांति बेन अकेदीवाला के रूप में हुई है। शांति बेन 22 मार्च से लापता थीं।दोस्ती बनी मौत की वजह पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी रेखा राठौर पिछले 15 सालों से शांति बेन के परिवार को जानती थी। पहले वह उनके यहां काम करती थी, बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। रेखा ने बाद में फर्नीचर का कारोबार शुरू किया, जिसमें मदद के लिए शांति बेन ने उसे करीब एक साल पहले सोना और नकदी उधार दी थी। जांच में सामने आया है कि जब शांति बेन ने अपना पैसा और गहने वापस मांगना शुरू किया, तो रेखा ने साजिश रच डाली।नशा देकर की गई हत्या बताया जा रहा है कि 22 मार्च की रात रेखा ने शांति बेन को ...