बरेली, अप्रैल 7 -- गुजरात में भमोरा के युवक की मौत, मोबाइल में मिली गाली-गलौज की रिकॉर्डिंग भमोरा, संवाददाता। थाना भमोरा क्षेत्र के गांव कुंडरिया इकलासपुर निवासी युवक की गुजरात के भुज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक के मोबाइल फोन में मिली गाली-गलौज की रिकॉर्डिंग मिलने से हत्या की आशंका जताई है। कंपनी परिसर के पास गिरने से बताई गई मौत गांव कुंडरिया इकलासपुर निवासी प्रमोद सिंह (38) गुजरात पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के नाम से भुज में संचालित एक कंपनी में डंपर चालक के रूप में कार्यरत था। रविवार को परिजनों को सूचना मिली कि कंपनी के दरवाजे के पास गिरने से उसकी मौत हो गई है। सूचना पर मृतक का बड़ा भाई गुजरात के लिए रवाना हुआ, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही कंपनी प्रबंधन ने शव का...