नई दिल्ली, जुलाई 8 -- गुजरात के कई हिस्सों में लगातार जारी भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर सूरत में देखने को मिला है जहां बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई इलाके डूबते नजर आ रहे हैं। दुकानों तक में पानी भर गया है। पिछले तीन दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में यहां पांच लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार बचाव अभियान चलाया जा रहा है और अब तक 2100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक सूरत के कई तहसीलों में दिन के दौरान 200 मिमी से अधिक बारिश हुई। जिले के कामरेज तहसील में मंगलवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे के बीच 305 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि सूरत शहर में 260 मिमी और पलसाना कस्बे में 205 मिमी बारिश हुई। नवसारी जिले के न...