सूरत, जुलाई 28 -- गुजरात के सूरत में एक प्राइवेट लॉकर में बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां लॉकर में रखे 2.67 करोड़ रुपए की कीमत के 2 किलोग्राम से ज्यादा गहने चोरी हो गए। इस लॉकर से चोरी करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसी लॉकर का ऑपरेटर था, जिसने शेयर बाजार में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए लॉकर से सोना चुराया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। इस घटना के बाद लॉकर में अपने गहने रखने वालों की भीड़ लग गई।दूसरे लॉकर वालों को भी आशंका मामला सूरत के सिंगानपोर इलाके का है। यहां के नक्षत्र सेफ हाउस में एक प्राइवेट लॉकर है,जिसमें लोग अपने सोने और अलग-अलग आभूषण रखते थे। इस दौरान जब खबर मिली कि लॉकर से सोना चोरी हुआ है, तो उस सेफ हाउस में सोना रखने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग हजारों की संख्या में वहां अपने-अपने लॉकर को चेक करने के लिए इ...