राजकोट, जून 26 -- गुजरात के राजकोट में गोंडल चौकड़ी के पास एक फ्लैट में 23 साल की आम आदमी पार्टी की नेता नंदनी बोसामिया का शव फंदे से लटका हुआ मिला। नंदनी ने आप के टिकट पर जेतपुर-नवागढ़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का चुनाव लड़ा था। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, जब एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। इससे मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, मृतक महिला के परिवार ने उसके लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उसकी हत्या उसके लिव-इन पार्टनर असलम हुसैन ने की है। उसने इस घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की है। इस मामले को लेकर राज्य महिला आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। यह भी पढ़ें- शादी के बाद लापता हो गई थी महिला; 9 साल बाद पति ने उगला सच, बताया क्या हुआ था तबअसलम शादीशुदा है और उसका एक बच्...