अमरेली, अप्रैल 14 -- गुजरात के अमरेली जिले में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले एक अनोखा सियासी मामला सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। सावर्कुंडला नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 में एक ही परिवार के पति-पत्नी को 3 अलग-अलग राजनीतिक दलों से टिकट का ऑफर मिला, जिससे यह मुकाबला खासा दिलचस्प हो गया है। दरअसल, पोपटभाई जमोड़ को पहले भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था। वहीं, बाद में आम आदमी पार्टी ने भी उन्हें उसी वार्ड से टिकट देने की घोषणा कर दी। इसी बीच उनकी पत्नी हंसाबेन जमोड़ को कांग्रेस ने उम्मीदवार बना दिया। यह स्थिति इसलिए भी खास है, क्योंकि आमतौर पर एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ते हैं। लेकिन, एक ही सीट के लिए 3 प्रमुख दलों से एक ही परिवार को ऑफर मिलना बेहद दुर्लभ माना जा रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पोपटभ...