राजकोट, मार्च 15 -- गुजरात के राजकोट जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के खंभाला गांव में एक पिता ने अपने ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपनी 19 साल की बेटी और उसके 21 वर्षीय प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों के शव एक कुएं से बरामद हुए हैं। ये दोनों पिछले एक महीने से लापता थे। पुलिस पूछताछ के दौरान लड़की के पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।लड़के के परिजनों ने कराई थी रिपोर्ट एनडीटीवी के अनुसार मृतकों की पहचान नत्थी (उर्फ सोनू रबारी) और नवीन जीवाभाई रबारी के रूप में हुई है। लड़के के परिजनों ने 3 फरवरी को नखत्राणा पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जब भुज DYSP एमजे क्रिश्चियन के नेतृत्व में उनकी टीम ने मामले की गहराई से जांच शुरू की, तो शक की सुई लड़की के परिवार की ओर घूमने लगी...