वडोदरा, अगस्त 1 -- गुजरात में वडोदरा शहर की क्राइम ब्रांच ने बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक नवजात को बरामद किया है, जिसे 3 लाख रुपए में बेचने के लिए मुंबई ले जाया जा रहा था। आरोपियों ने बच्चे के माता-पिता को बदले में 2 लाख रुपए देने का वादा किया था। शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया और मामले में अबतक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पिछले डेढ़ महीने के दौरान बनासकांठा जिले के तीन अन्य नवजात बच्चों को एजेंटों के जरिए मुंबई में बेचा जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को 28 जुलाई को एक खुफिया जानकारी मिली थी कि जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति और उसकी पत्नी नेशनल हाईवे-48 पर एक बस म...