वडोदरा, सितम्बर 3 -- गुजरात में ठगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो आम लोगों के साथ-साथ सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी अपना शिकार बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला वडोदरा में सामने आया है, जहां पर पांच ठगों ने मिलकर एक भाजपा नेता से 55 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने उनके बेटे का एडमिशन प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में कराने का झांसा देकर उन्हें चूना लगाया। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार ठगी की यह घटना 56 वर्षीय भाजपा नेता मुकेश दीक्षित के साथ हुई, जो कि वडोदरा म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के पूर्व पार्षद हैं और शहर भाजपा की मीडिया विंग के प्रमुख भी रह चुके हैं। भाजपा नेता ने बताया कि उन्होंने साल 2019 में यानी सात साल पहले आरोपियों को पैसे दिए थे। वहीं उनकी शिकायत पर पुलिस ने वडोदरा के रहने वाले अजितेश सारंगी, उसकी पत्न...